POSTMARTEM: आइए, एक दीया आपदा में मारे गए लोगों के लिए जलाएं...


आइए, एक दीया आपदा में मारे गए लोगों के लिए जलाएं


उत्तराखंड त्रासदी  में मारे गए लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।हम उन वीर शहीद जवानों, अफसरों को नमन करते हैं, जिन्होंने आपदा राहत के दौरान जान न्यौछावर कर दी। हम पुलिस, सेना औऱ अन्य बलों के उन जवानों और अफसरों को भी सलाम करते हैं, जिन्होंने हजारों लोगों को मुश्किलों के दौर में रेस्कयू करके सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया।
    लगभग 6000 से ज्यादा लोग इस आपदा में लापता हो गए। इनके परिवार आज भी इनके घर लौटने की राह देख रहे हैं। उनको उम्मीद है कि एक न एक दिन उनके अपने घर जरूर लौटेंगे। ईश्वर इस उम्मीद को पूरा करे और लापता लोग अपने घरों पर पहुंच जाएं।
तीन नवंबर को दीपावली है। दीयों के इस त्योहार में एक दीपक उन लोगों के लिए भी जलाएं, जो आपदा में मारे गए। ईश्वर से कामना करें कि विश्व में कहीं भी आपदाएं न आएं। किसी के भी जीवन आपदा आने का सिलसिला हमेशा के लिए थम जाए। क्योंकि आपदा बड़ा दुख देती हैं। अपनों को छीन लेती है और खुशहाली को दुखों में बदल देती है। जो लोग इससे जूझते हैं, वो ही इसको महसूस कर सकते हैं।


Comments