युवाओं ने की ऐतिहासिक चांदपत्थर के संरक्षण की पहल




डोईवाला। युवाओं के एक दल ने भोगपुर के पास चांदपत्थर के संरक्षण की पहल करते हुए स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया। युवाओं का कहना है कि चांद पत्थर को ऐतिहासिक धरोहर का सम्मान देते हुए इसको पर्यटन के मानचित्र पर लाया जाए। उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे और इस क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए विभिन्न माध्यमों से जनजागरूकता अभियान चलाएंगे।

https://newslive24x7.com/chand-pathar-bhogpur-dehradun/

चांदपत्थर के बारे में कहा जाता है कि इस पर अंग्रेजों ने गोलियां चलाई थीं, जिस पर गोलियों के तीन निशान साफ दिखाई देते हैं। राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने बताया कि कुछ दिन पहले चांदपत्थर को देखने पहुंचे थे।
भोगपुर नहर के पास गदेरे में स्थित चांद पत्थर के आसपास काफी गंदगी फैली है और बड़ी बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। इस पर उनके साथियों ने यहां स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उनके साथ ग्राम पंचायत सदस्य शुभम कांबोज, छात्र नेता सावन राठौर व आरिफ अली चांद पत्थर पर पहुंचे और आसपास झाड़ियों का कटान किया।
पत्थर के पास फैली गंदगी को हटाया गया। पहले दिन बारिश के मौसम में करीब एक घंटे तक युवाओं ने भोगपुर नहर से लेकर गदेरे में स्थित चांद पत्थर के आसपास स्वच्छता की मुहिम चलाई।
उनियाल के अनुसार, बारिश तेज होने की वजह से अभियान स्थगित करना पड़ा। शनिवार को भी युवा चांद पत्थर पर पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाएंगे।
उनका कहना है कि हम किसी भी कार्य के लिए सरकार से उम्मीद रखते हैं, पर लोगों को स्वयं भी पहल करनी होगी। हमें उन सभी स्थलों एवं विरासतों का सम्मान करना चाहिए, जिनका गौरवशाली अतीत रहा है। इस स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना होगा। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा।
 Keywords:- #चांदपत्थरकीकहानी#चांदपत्थर#देहरादूनकीसबसेबड़ीग्रामपंचायत #भोगपुरनहर#उत्तराखंडमेंऐतिहासिकधरोहर#अंग्रेजोंकीबनाईनहरें#भोगपुर#Chandpathar#Bhogpurnahar#Bhogpurcanal#Dugdugirajesh, चांद पत्थर की कहानीचांद पत्थरदेहरादून की सबसे बड़ी ग्रामपंचायतभोगपुर नहरउत्तराखंड में ऐतिहासिक धरोहरअंग्रेजों की बनाई नहरेंभोगपुरChand patharBhogpur naharBhogpur canalDugdugi rajesh


Comments